-फोटो 62 : खिलाड़ी कुमुन का स्वागत करते स्कूल सदस्य।
बहादुरगढ़। जिला स्तरीय कराटे स्पर्धा में न्यू बाल विकास स्कूल की खिलाड़ी कुमुद ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुमुद ने अंडर-19 में लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल करके स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
स्कूल डायरेक्टर अंकित खत्री व अनु खत्री और प्रिंसिपल महावीर सिंह ने फूलों की माला पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रिंसिपल महावीर सिंह ने बताया कि पहले भी कुमुद जिला, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पदक जीत चुकी है। जिला स्तर पर जीत के बाद अब कुमुद हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग्य आजमाएगी। इस मौके पर हरिशचंद्र, चंद्रकांता, खुशहाल, सुनीता, संगीता, अनीता, आशीष, अंजू आरती, तनु, मोनिका, कंचन, संगीता, रितिका और नैंसी मौजूद रही।