फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी : नीलम

विज्ञापन
-फोटो 58 : महाविद्यालय में पहुंची महिला थाना प्रभारी नीलम छात्राओं को जागरूक करते हुए। स्रोत कॉ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें महिला अपराध, साइबर क्राइम, 112 हेल्पलाइन एवं पोक्सो अधिनियम पर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला थाना एसएचओ नीलम रही। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने मुख्य वक्ता व दुर्गा शक्ति टीम से आए सभी सदस्यों का माला, पटका, पुष्पगुच्छ, पौधा व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। एसएचओ नीलम ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के महिला अपराधों के प्रति सतर्क रहने, शिकायत की प्रक्रिया एवं त्वरित कानूनी सहायता लेने की जानकारी प्रदान की। डायल 112 की इंचार्ज सरला देवी ने भी महाविद्यालय की छात्राओं को बताया कि 112 आपातकालीन नंबर हर प्रकार की त्वरित सहायता के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस, वाईआरसी सेल, महिला प्रकोष्ठ व लीगल सेल के द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन




-फोटो 58 : महाविद्यालय में पहुंची महिला थाना प्रभारी नीलम छात्राओं को जागरूक करते हुए। स्रोत कॉलेज



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें