फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा खुशी वर्मा प्रथम, पूजा द्वितीय

Sat, 22 Nov 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से शुक्रवार को एक्सटेंपरे प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य अल्का गुलाटी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 140 छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं में तात्कालिक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना रहा। खुशी वर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर रहीं। नीतू बीकॉम प्रथम वर्ष, राधिका बीए द्वितीय वर्ष संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन डां. मंजू छिकारा व डाॅ. सुशीला द्वारा किया गया। प्राचार्य अल्का गुलाटी ने छात्राओं से शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें