फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीएड में 80.48 प्रतिशत अंक लेकर खुशी रही प्रथम

Tue, 13 Aug 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सराय औरंगाबाद के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस वर्ष भी शानदार रहा। बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर छात्रा खुशी ने 80.48 प्रतिशत अंक हासिल किए। द्वितीय स्थान पर प्रांशी अग्रवाल ने 79.72 प्रतिशत अंक हासिल किए तथा तीसरे स्थान पर रही निशा ने 78.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम को विद्यार्थियों ने कॉलेज में आकर सांझा किया। कॉलेज के संस्थापक रामनिवास छिल्लर, कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, प्रबंधक मंडल के अन्य सदस्य, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरबाला समेत अन्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें