बेरी। गांव चिमनी स्थित चबूतरे पर कादयान खाप की पंचायत की गई। बैठक की अध्यक्षता खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि प्रधान, सचिव व कार्यकारिणी पहले की तरह अपना काम करेगी ओर इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं है। खाप ने यह भी प्रस्ताव पास किया कि इसके आगे प्रधान, सचिव व कार्यकारिणी के बगैर कोई भी खाप की पंचायत नहीं होगी और खाप के चबूतरे के अलावा कोई भी खाप पंचायत मान्य नही होगी। पंचायत का संचालन सचिव ओमप्रकाश ने किया। संवाद