फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहन व भाई के साथ कदमताल करते हुए साहिल ने आईआईटी में लहराचा परचम

Mon, 19 Jun 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आईआईटी की तरफ से रविवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने धूम मचाई है। धनिरवास गांव निवासी साहिल ने रविवार को घोषित परिणाम में ऑल इंडिया स्तर पर 98वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। साहिल के भाई और बहन भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उनसे कदमदाल मिलाते हुए साहिल ने भी यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

साहिल की इस उपलब्धि पर गांव, घर और उसके एचडी स्कूल साल्हावास में खुशी का माहौल है। साहिल का कहना है कि वह 12 से 13 घंटे पढ़ाई करता था। जो उसे डाउट होते थे वह बड़ी बहन नेहा, भाई सुमित व शिक्षा से पूछता था। उनकी माता मनजीत कौर घर संभालती हैं। पिता दिनेश कुमार सेना में कार्यरत हैं। एचडी ग्रुप के निदेशक रमेश गुलिया ने बताया कि एनटीएसई परीक्षा में भी छात्र साहिल ने पूरे हरियाणा को टॉप किया था। कक्षा 12 में 95 प्रतिशत अंक लेकर माता-पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया था।
साहिल के बड़े भाई सुमित ने 2017 में ऑल इंडिया स्तर पर 47वां रैंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया था। बहन नेहा धनिरवास ने विज्ञान संकाय में तीन जिलों को टॉप किया था। 2020 में नेहा ने भी आईआईटी की परीक्षा में अच्छा रैंक प्राप्त किया था। तीनों बहन-भाई इसी विद्यालय से नियमित बारहवीं कक्षा की पढ़ाई करके अच्छे रैंक के साथ आईआईटी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन पर एचडी ग्रुप निदेशक रमेश गुलिया, सचिव विशाल नेहरा एवं हेमंत गुलिया ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


लक्ष्य वत्स को मिली ऑल इंडिया 1079 वीं रैंक

आईआईटी जेईई एडवांसड परीक्षा में सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस इमलोटा के छात्र लक्ष्य वत्स चरखी दादरी ने आल इंडिया 1079 रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन जसबीर अहलावत ने विद्यार्थी, अभिभावकों व अध्यापकों को इस सफलता की बधाई दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस ने विद्यार्थियों को बेहतरीन कोचिंग व्यवस्था प्रदान की है। जिले का नाम रोशन किया है।

रुपित को मिली 12404 रैंक हासिल की

झज्जर। आईआईटी एडवांस के रिजल्ट में पेस कोचिंग इंस्टीट्यूट से 908 बच्चों ने आईआईटी में जगह हासिल की। झज्जर ब्रांच में जनवरी में शुरू हुए क्रैश कोर्स में आर्य नगर के रुपित ने 12404 रैंक हासिल कर अपनी सीट आईआईटी में कन्फर्म की, पेस आईआईटी और मेडिकल के निदेशक जयविकास ने बताया कि पहला प्रयास में ही झज्जर ब्रांच से आईआईटी एडवांस में रिजल्ट आने शुरू हो गए है। जयविकास सर ने रिजल्ट का पूरा श्रेय पेस की टॉप अनुभवी फैकल्टीज को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें