फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैस में रखें साफ-सफाई, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं

Sat, 02 Sep 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शुक्रवार की शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने साइबर क्राइम थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के भवन परिसर में की गई व्यवस्थाओं, जवानों के रहन-सहन व रसोई तथा स्वच्छता को देखा।
विज्ञापन

थाना के रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना प्रबंधक को थाना के रिकॉर्ड व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा थाना प्रांगण में साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना में बिजली, पीने का स्वच्छ पानी तथा जवानों के लिए रहने व मैस इत्यादि की व्यवस्थाओं को सुचारू व दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार व थाना में तैनात अनुसंधान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनहित का कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए।
थाना में आई किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करके संबंधित अनुसंधानकर्ता को कार्रवाई के लिए सौंपा जाए। कोई भी शिकायत किसी भी परिस्थिति में लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर एसपी डॉ. अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में थाना प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रबंधक उपनिरीक्षक दीपक कुमार, रीडर एसपी सहायक उपनिरीक्षक रवि कुमार, एमएचसी, मुंशी मुख्य सिपाही मनदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें