फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर अंगूठी लेकर बाइक सवार फरार

Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर करियाणा की दुकान के बाद बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को बातों में लगा लिया और लाटरी निकलने के बाद उसकी अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुजावा कालोनी निवासी हरीश ने पुलिस में शिकायत दी है कि 18 अक्तूबर की सुबह उसके दादा घर से दिलावर से मिलने जा रहे थे। वह बहादुरगढ़ रोड पर विजय पंडित की परचून की दुकान पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आया और उसके दादा दरियाव सिंह को किसी आफिस का पता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया। तभी एक ओर व्यक्ति उसका साथी भी आ गया तथा बात-बातों में बहला-फुसला कर कहने लगे बाबा आप हमारे पिता समान हो और आपकी लाटरी लग गई है। उन्होंने उसे भी बातों मे ले लिया। उस दौरान एक तीसरा व्यक्ति भी मौके पर आ गया और बातोंं मे उनमें से एक ने अपनी अंगूठी निकालकर मोटरसाइकिल के शीशे पर लगा दी। फिर उसके दादा से कहा कि बाबा आपकी अंगूठी भी लगानी पड़ेगी। उन्होंने उसके दादा की अंगूठी दाहिने हाथ से निकलवाई तथा शीशे के लगाकर दूसरे व्यक्ति को दे दी। उक्त लोगों ने उसके दादा को बातों में लगाए रखा। कुछ देर बाद वे तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। बुजुर्ग ने यह जानकारी घर जाकर बताई। परिजनों ने तीनों की तलाश की और सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें