फोटो कैप्शन 72: राजकीय स्कूल में पौधारोपण करते प्राचार्य एवं सामाजिक लोग।
बादली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केडी शर्मा मेमोरियल वजीफा पुरस्कार समारोह मनाई गई। इसमें आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वजीफा, सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं में नैतिक प्रथम और भविष्य द्वितीय रहे। साथ ही कक्षा दसवीं के अनुज प्रथम और दीपांशु द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ऑलराउंडर के तौर पर शुभम को प्रशस्ति पत्र मिला। इस दौरान प्राचार्य स्नेहलता, प्रदीप कुमार, अंजू देवी, रवि कुमार, महेंद्र सिंह, डीपी शमशेर सिंह, मंजू देवी और मीनाक्षी शाहिद ने पौधरोपण किया।