फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिया पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी/झज्जर।
विज्ञापन

झज्जर पुलिस की सीआईए टीम द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
    सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही रामबीर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम दूबलधन चौक बेरी के पास पर गश्त पर तैनात थी। तैनात पुलिस टीम को देख कर एक युवक भागने लगा तो संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक को काबू किया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान जयबीर उर्फ टिन्नू निवासी गांव दूबलधन जिला झज्जर के तौर पर की गई। शक के आधार पर काबू किये गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किये गये। अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गय। सीआईए प्रभारी झज्जर ने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा करते हुए बतलाया कि वह 14 सितंबर 2016 को अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर नीरज उर्फ कातिया निवासी गांव दूबलधन तथा विकास निवासी गांव पलड़ा पर जान से मारने की नीयत से गांव पलड़ा के स्टेडियम में हथियारों से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें