गांव बाघपुर में मुर्रा नस्ल के विराज बुल को देखने पहुंचे कर्ण चौटाला।
बेरी। सोशल मीडिया पर मुर्रा नस्ल की भैंस (विराज बुल) का वायरल वीडियो देख को देखकर कर्ण चौटाला गांव बाघपुर में स्थित धनखड़ डेयरी फार्म पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विराज बुल का सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर आए हैं।
विराज बुल के मालिक अश्वनी धनखड़ से कहा कि बताया कि विराज बुल को देखने के लिए दूर-दराज से पशुपालक आते हैं और इसका मोल-भाव करते हैं, लेकिन मुर्रा नस्ल को बढ़ावा देने के लिए इस विराज को रखा हुआ है। बताया कि 2022 में विराज की मां ने 22 किलो 300 ग्राम दूध देकर भी पूरे हरियाणा में रिकार्ड बनाया था। मुर्रा नस्ल का बढ़ावा देने के लिए 2022 में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल पशु पालक अश्वनी धनखड़ को सम्मानित कर चुके हैं।
विराज की खुराक दूध 5 किलो, चना, सोयाबीन, बाजरा, सात प्रकार का दाना है। उसकी उम्र एक साल है। उसकी देखरेख पर प्रतिमाह 20-25 हजार रुपये का खर्च आता है।