संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी में खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में सिरसा ने फतेहाबाद को 84 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा ने 27 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। कप्तान एवं कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने 26 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। जवाब में फतेहाबाद की टीम 20.3 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। बहादुरगढ़ निवासी सक्षम शर्मा ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में कनिष्क ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए, एक मेडन ओवर फेंका और दो कैच भी लपके।