फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Tue, 06 Feb 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुई नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एफएफ रॉयल स्ट्रीट ओमेक्स सिटी सेक्टर-15 में श्रीमद्भागवत की शुरूआत पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी इसमें बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। उन्होंने भी महिलाओं के साथ कलश उठाया और यात्रा में शामिल हुई। यह कथा 12 फरवरी तक चलेगी। कथा में वृंदावन धाम वाले श्याम शुभम महाराज श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन

कथा के शुभारंभ पर उपस्थित हुई नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव को तीर्थ जैसी यात्रा करने का फल मिलता है। इसलिए जहां पर भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो, वहां जाकर हमें कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। धर्म के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। कथा का स्मरण करने से घर में खुशहाली आती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं साढ़े 7 बजे तक होगी। महिला संतोष राठी, उषा किरण, शकुंतला देवी, सोनू कुमार, प्रिया चावला, रंजना, बीनू, राजबाला, अनीता, कृष्णा, निर्मला, कंचन, सीमा, पूनम, गीता, ज्योति, मोनिका, इंदू, सुषमा, सुनीता सहित काफी संख्या में कलश यात्रा में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें