28jjrp13- शहर में निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत-आयोजक
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज के पास प्राचीन कलावती मंदिर में मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना विधि-विधान से की गई। मूर्ति स्थापना से पहले महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाल कर माहौल भक्तिमय कर दिया। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर हरिपुरा मोहल्ला, मां वैष्णो चौक, चौपटा बाजार होते हुई वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कमला देवी, आनंद सिंघल, धीरज शर्मा, निशांत, मीना रहेजा, वीना वर्मा, मूर्ति आदि मौजूद रहीं।