23 पीटीआई कृष्ण फौजी के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत : पीटीआई
रोहतक। सातवीं राज्यस्तरीय जू जित्शु प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 45 किलोग्राम में काजल, 48 किलोग्राम में नैंसी व मास्टर वर्ग में 69 किलोग्राम में पीटीआई कृष्ण फौजी ने स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता जिला झज्जर के मिनी स्टेडियम में 20 व 21 सितंबर को आयोजित की गई। इसके साथ सभी खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल एवं विद्यालय प्राचार्य बबीता शर्मा, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अंजू बाला एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बधाई दी। संवाद