फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माउंट एवरेस्ट व माउंट लोहतसे की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले राकेश कादयान को कादयान खाप करेगी सम्मानित

Sun, 09 Jun 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बेरी। गांव चिमनी स्थित कादयान खाप के चबूतरे पर कादयान खाप की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने की। बैठक का संचालन खाप के सचिव ओमप्रकाश द्वारा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में गांव सिवाना के राकेश कादयान ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर और माउंट लोहतसे 8516 मीटर दोनों चोटी पर एक साथ तिरंगा फहराया है। कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू का कहना है कि कादयान खाप का पहला व्यक्ति है, जिसने एक साथ दोनों चोटी पर तिरंगा फहरा कर हरियाणा व कादयान खाप का नाम ऊंचा किया है। इसी के चलते कादयान खाप की तरफ से 11 जून को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह राकेश कादयान के पैतृक गांव सिवाना में तीर्थ स्थल दादा डोभा मंदिर में किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी खापें, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन, ब्लॉक समिति सदस्य व ब्लॉक सरपंच को कार्यक्रम का न्यौता भेज दिया गया है। सम्मान समारोह के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें