फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्ठ अभियंताओं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
01jjrp14- झज्जर। लघु सचिवालय में मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कनिष्ठ अ​भियंता। 
विज्ञापन
झज्जर। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 8वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान जितेंद्र ने कनिष्ठ अभियंताओं के साथ मिलकर लघु सचिवालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान जितेंद्र व अन्य सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी के विभिन्न विभागों-सिंचाई विभाग, भवन एवं मार्ग निर्माण विभाग, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं के साथ मिलकर लघु सचिवालय में जिला प्रशासन से मिलने पहुंचे। जिला उपायुक्त की तरफ से तहसीलदार शेखर नरवाल ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इस दौरान ओमबीर, आशीष मोर, मनीष, अमित मैहरा, रामबीर, नरेंद्र, हरीश व अन्य कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें