14jjrp07- अनाज मंडी में प्रदर्शन करते जेजेपी नेता व कार्यकर्ता। संवाद
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेताओं ने बुधवार को अनाज मंडी में फसल खरीद की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय गुलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दलाल, राकेश जाखड़ ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही बढ़ती कृषि लागत, मौसम की मार और खेती से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में मंडियों में फसल खरीद, उठान और भुगतान को लेकर होने वाली परेशानियां किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। कहा, हाल ही में बारिश के कारण जिन किसानों की धान की फसल भीग गई है उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार तुरंत कदम उठाए। पार्टी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि सरकार को प्रभावित फसलों का सर्वे करवाना चाहिए और उचित मुआवजा देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष मिंटू ठेकेदार, राजीव दलाल, संदीप एहलावत, राजू दलाल, प्रीतम कुकड़ौला, भूपेंद्र गहलावत, प्रवेश निमाना, श्रीराम दहिया, सतबीर मैनेजर, भरपूर सुंधरेठी, बिल्लू मौजूद रहे।