झज्जर के कलोई गांव के पास स्थित सहवाग स्कूल के नजदीक खेतों में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों के सिर में चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ झज्जर परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई। इनकी किसी अन्य जगह हत्या की गई है और शवों को यहां डाला गया है। जांच जारी है।