फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय लॉन टेनिस स्पर्धा में झज्जर द्वितीय

Sat, 20 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। यमुनानगर में 58वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लॉन टेनिस अंडर-14 लड़कों की झज्जर टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। लॉन टेनिस अंडर-14 लड़कों में आरुष सांगवान श्रीरामा भारती स्कूल, ईशित डागर गोल्डन वैली स्कूल, रवनीश सिंह एसआर सेंचुरी स्कूल व सेंट थॉमस स्कूल से तेजस मान व आरव मान टीम में शामिल रहे। टीम इंचार्ज कुलदीप व कोच रविंदर ने बताया कि 12 से 14 सितंबर को यमुनानगर में अंडर-14 लड़कों की लॉन टेनिस की स्कूली खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें झज्जर जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खिलाड़ियों का शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें