फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश कमेटी आज से शुरू करेगी जांच, जाट फिर देंगे धरना

Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
पंचायत - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर सोमवार को एक साथ दो कार्रवाई होगी। एक तरफ जहां आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए गठित प्रकाश सिंह जांच कमेटी के सदस्य झज्जर पहुंचेंगे। वहीं दूसरी तरफ जाट समाज के लोग भी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को मांगों को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम देंगे। दोनों ही तरफ से इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


 करेंगे मुआयना, पीड़ितों का जानेंगे हाल
14 मार्च यानी सोमवार को सरकार द्वारा गठित प्रकाश सिंह जांच कमेटी के सदस्य झज्जर पहुंचेंगे। वे इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, पीड़ितों से बात करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को कमेटी के सदस्यगण झज्जर में उपद्रव के दौरान घटित घटनाओं के प्रभावित स्थलों का सुबह 9 बजे निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक जांच कमेटी द्वारा ली जाएगी। दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय परिसर के समीप नवनिर्मित संवाद भवन में कमेटी के सदस्यगण समाज के विभिन्न वर्गों की बैठक लेंगे।

सरकार को फिर खुली चेतावनी
जाट आरक्षण और हिंसा के दौरान दर्ज मुकदमे रद्द कर गिरफ्तारियों पर रोक लगाने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने जैसी मांगों को लेकर सोमवार को जाट फिर से एकजुट होंगे। समाज के लोग शांतिपूर्ण ढंग से जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर रविवार को गांव डावला में धनखड़ खाप के चबूतरे पर हुई सर्व जातीय पंचायत में लोगों को सुबह 9 बजे जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


ट्रेक्टर- ट्रालियों में भरकर लोग शहर में पहुंचेंगे और ज्ञापन देकर सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम देंगे। अन्य क्षेत्रों से भी ग्रामीणों के झज्जर पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उनका धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। सरकार उनकी परीक्षा न ले, बल्कि जाट समाज से किए गए वायदे को पूरा करें।
 
प्रशासन ने की तैयारी
प्रकाश कमेटी के सदस्यों की जांच, निरीक्षण और जाट समाज के धरना, ज्ञापन के कार्यक्रम को प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। डीसी की ओर से जहां मुख्यालय पर धारा 144 लागू कर दी गई है, वहीं एसपी ने भी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस की ओर से पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से जाट संगठनों की ओर से होने वाली हर प्रकार की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शहर व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें