झज्जर। उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से वीरवार 26 फरवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा राजीव गांधी विद्युत सदन रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। यहां विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट न हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।