फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमरनाथ बाबा के दर्शन कर बेस कैंप में पहुंचे झज्जर के श्रद्धालु

Wed, 03 Jul 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अमरनाथ यात्रा के लिए झज्जर से काफी संख्या में श्रद्धालु गए हुए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वहां मौसम काफी अच्छा है और आर्मी की तरफ से व्यवस्थाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को झज्जर निवासी रामअवतार गहलावत (दीपक), विजय वशिष्ट एडवोकेट, सचिन एडवोकेट, युद्धवीर एडवोकेट ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार सुबह चार बजे बालटाल बेस कैंप से यात्रा की शुरुआत की थी और बाबा के दर्शन करके शाम तक वापस बेस कैंप तक पहुंच आए। उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग से 16 किलोमीटर की चढ़ाई कर बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां का मौसम साफ है और सभी श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर पूरा जोश देखने को मिल रहा है। आर्मी की तरफ से भी काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भारतीय सेना के जवान, सीआरपीएफ जवान, आईटीबीपी जवान, बीएसएफ जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ टीम, मेडिकल यूनिट टीम लगी हुई है। इसके अलावा भोजन की व्यवस्था के लिए लंगर व्यवस्था भी है। श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें