पुणे में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ी।
झज्जर। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में 3 जनवरी से 10 जनवरी तक तीसरी आरईसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के तीन मुक्केबाजों ने भाग लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसमें कनिका सलोधा ने स्वर्ण पदक, हिती सफीपुर सिल्वर मेडल और अंशुल डावला ने कांस्य पदक जीता। तीनों मुक्केबाज जिला झज्जर में स्टेडियम में कोच हितेश देशवाल के पास अभ्यास करते हैं। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि यह तीनों मुक्केबाज बहुत ही मेहनती हैं। मुक्केबाजों ने जीत का श्रेय अपने कोच, माता-पिता को दिया है। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत, मुक्केबाजी के मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़ ने कोच हितेश देशवाल और मुक्केबाजों को बधाई दी।