फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के मुक्केबाजों ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 06 Oct 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp03- अंशुल
विज्ञापन
झज्जर। डीएवी स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक अंबाला डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। झज्जर स्टेडियम से अभिनव बल्हारा (75 किलो भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंशुल (80 किलो भार वर्ग) ने दमदार खेल का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया। मुक्केबाजी परिवार ने खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके मार्गदर्शक कोच हितेश देशवाल को दिया। उन्होंने कहा कि जिले के इन होनहार मुक्केबाजों की जीत से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

06jjrp03- अंशुल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें