जिला पुलिस में अलग-अलग स्थानों पर तैनात पांच उप निरीक्षक रैंक के पुलिस कर्मियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिला में अलग-अलग स्थानों पर तैनात उप निरीक्षक रामनिवास, बिजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, चंद्रभान व रामजस को पुलिस विभाग की तरफ से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव की ओर से की गई अनुशंसा पर व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक संदीप खिरवार के आदेशानुसार झज्जर पुलिस में तैनात पांच उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी राजेश दुग्गल ने स्टार लगाकर पांचों की हौसला अफजाई की गई। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपरोक्त सभी पुलिस अफसरों को बधाई देते हुए एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।