फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबोदा खुर्द और नूना माजरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रोहतक के रौनकपुरा निवासी सुनील कुमार अपने मामा के घर गांव डाबोदा खुर्द में आया हुआ था। रविवार की देर शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। डाबोदा खुर्द और नूना माजरा के बीच पहुंचा तो किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में अधिक चोट लगने के कारण सुनील कुमार की मौत हो गई। सुनील कुमार ड्राइविंग करता था और तीन भाई-बहनों में मंझला था। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस संबंध में परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें