फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हमायुपुर गांव में शुक्रवार दोपहर में एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान खेत की सिंचाई और पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जब वह गांव से थोड़ी दूर जमालपुर-झांसवा मार्ग पर पहुंचा तो सड़क किनारे की मिट्टी कटने के कारण ट्रैक्टर का टायर गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर पलट कर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा, जिससे किसान उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर चालक धर्मवीर पुत्र मनफूल निवासी हमायुपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर पलटने की जानकारी मिली तो वे गांव वालों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और धर्मवीर को उसके नीचे से निकालकर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सको नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर अपने परिवार को इकलौता सहारा था। उनकी तीन संतान हैं। मृतक की बड़ी बेटी बबीता की सगाई हो चुकी थी। कुछ दिन बाद शादी होनी थी। वहीं एक लड़की व एक लड़का अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
वर्जन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। -जय भगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें