फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाषण में भूमिका, स्लोगन लेखन में जतिन रहे प्रथम

Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। भाषण स्पर्धा में भूमिका, स्लोगन लेखन में जतिन पहले स्थान पर रहे। मुख्य जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार बंसल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला। उन्होंने कहा कि छात्र कानूनी साक्षरता मिशन का उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ जनता को कानून के नियमों और अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में प्रथम विशाखा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती, द्वितीय सौरभ राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, तृतीय कार्तिक राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन, निबंध लेखन में एचडी साल्हावास से भविष्य प्रथम, एसआर सेंचुरी से साक्षी द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर से तनु तृतीय, स्लोगन लेखन में एचडी साल्हावास से जतिन प्रथम, द्वितीय स्थान हर्षिता विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, तृतीय स्थान चिराग जांगड़ा सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमिका एचडी साल्हावास, द्वितीय स्थान मीनाक्षी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी, तृतीय स्थान रितिका आरईडी छुछकवास, कविता वाचन में प्रथम स्थान पलक कुमारी राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान प्राची राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी, तृतीय स्थान भावना वैदिक स्कूल झज्जर, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशराज राजकीय गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान भारती एचडी साल्हावास, तृतीय स्थान लोकेश राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरी, पीपीटी प्रतियोगिता में प्रथम अंकिता एचडी साल्हावास, द्वितीय नितेश राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाकला, तृतीय नव्या एस आर सेंचुरी बहादुरगढ़, डिबेट में प्रथम अंशिका व शगुन एचडी साल्हावास, द्वितीय प्रियांशी मलिक व कशिश बालभारती बहादुरगढ़, तृतीय कृति व स्नेहा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, क्विज में प्रथम वर्षा, अंशु ,मोहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराणा, द्वितीय शीतल, अनुज, परी एचडी साल्हावास, तृतीय प्राची, प्रियांशी, लकी आरईडी छुछकवास, नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती, द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़, तृतीय संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवाास रहा।
अधिकारों के बारे में जागरूक होना जरूरी : बंसल
कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के तहत स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में जिला झज्जर के सभी पांच खण्ड से तकरीबन 300 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि छात्र कानूनी साक्षरता मिशन का उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ जनता को कानून के नियमों और अधिकारों के बारे में जागरूक करना है ताकि समाज में बढ़ती दुर्घटनाओं को आधिकारिक तरीके से नियंत्रित किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि विभिन्न कानूनी विषयों पर बच्चों व आमजन को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें