-फोटो 56 : बाजार से निकलती भगवान महावीर की झांकी।
बहादुरगढ़। सकल जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया। जैन समाज के लोगों ने झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर का संदेश दिया। इस मौके पर रथयात्रा निकाली गई।
गांधी चौक के पास स्थित प्राचीन जैन मंदिर से शुरू हुई। यात्रा बाजारों से निकली और अनाज मंडी स्थित पांडुशिला होती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी पहुंची। श्री पार्श्वनाथ भगवान जैन पक्षीदाना स्थल एवं पांडुशिला से प्रधान सुनील जैन, सचिव नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, रतन जैन, सहसचिव अरुण जैन, सलाहकार सुरेंद्र जैन, अरविंद जैन के अलावा विजय जैन समाज से जुड़े अन्य लोगों ने शोभा यात्रा का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। जिस भी मार्ग से रथ यात्रा निकली, माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में रथ पर बैठने के लिए लिए इंद्र की पहली बोली सतबीर जैन ने 61 हजार रुपये की लगाई। जबकि दूसरी हिमांशु जैन ने 31 हजार रुपये की लगाई। तीसरी बोली राजेंद्र कुमार जैन किला मोहल्ला ने 31 हजार की लगाई। चौथी बोली राकेश जैन ने 41 हजार जबकि भगवान कुबरे की बोली इस बार इंद्र की बोली से भी काफी अधिक लगी। कुबेर की बोली 1 लाख रुपये नवीन जैन ने लगाई।