झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में वाणिज्य समिति के तत्वावधान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाणिज्य समिति के संयोजक डॉ. श्रीकृष्ण दूहण ने बताया कि इसमें विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एम.कॉम प्रथम वर्ष की जागृति ने पहला स्थान, बी.कॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष के हरिओम ने दूसरा स्थान और बी.कॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष की संजना एवं एम.कॉम प्रथम वर्ष की मोनिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का निर्णय वाणिज्य प्रवक्ता अंजू, जितेंद्र और निहारिका ने किया। आयोजन में प्राध्यापक सुनील कुमार, दीपक, डॉ. अपेक्षा और डॉ. अंकुर ने सहयोग दिया।