बहादुरगढ़। एचएल सिटी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने जयघोष के बीच रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया। रथयात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।