फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई बहादुरगढ़ रोजगार मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 21 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। संस्थान की प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो प्री-प्लेसमेंट या आईटीआई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं और अच्छे रोजगार की तलाश में हैं। यह मेला निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अच्छी कंपनियों में अवसर प्रदान किए जा सकें। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ 21 मई को सुबह 10 बजे परिसर में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें