फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह डेढ़ घंटा रुक-रुककर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 05 Jul 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मानसून सक्रिय होने के चलते शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार सुबह भी बारिश हुई। सुबह पांच बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो 9 बजे तक चला। सुबह 7 बजे के आसपास कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिलहाल आने वाले चार दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। वीरवार को झज्जर में तीन एमएम बरसात दर्ज की गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में झज्जर शहर में 28 एमएम बरसात दर्ज की गई है। सुबह हुई बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में पानी भी जमा हो गया, लेकिन बारिश बंद होने के बाद पानी की निकासी होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हुई परेशानी
सुबह 5 बजे से बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, लेकिन सात बजे से आठ बजे के बीच तेज बारिश हुई। स्कूलों के खुलने का समय भी यही है, ऐसे में बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल जाते हुए नजर आए। कई अभिभावक अपने बच्चों को छाता लेकर छोड़कर जाते हुए दिखे तो कोई अपने वाहन से छोड़कर आता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई बरसात
मातनहेल35 एमएम
झज्जर- 28 एमएम
बहादुरगढ़-4 एमएम
बादली-62 एमएम
बेरी-60 एमएम
साल्हावास-28 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें