फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाएं बताईं

विज्ञापन
फोटो 71: आंगनवाड़ी कार्यक्रम में महिलाओं को शपथ दिलाती सुपरवाइजर।
विज्ञापन
बादली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से गांव सोंधी में सीबीई के तहत सभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं को आंगनबाड़ी के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं को छोटे बच्चों की साफ सफाई रखने और उनको आंगनबाड़ी केंद्र में भेजने बारे शपथ भी दिलाई। सभा में महिलाओं को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि विभाग की तरफ से सीबीई सभा का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में भेजने के लिए मां-बाप की जिम्मेदारी बताना और उंन्हे प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए ताकि समाज को नई दिशा दी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें