फोटो:04 कबलाना के जॉय गांव में भट्ठा एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा भाजपा अध्
झज्जर। भट्ठा उद्योग जिला झज्जर का प्रमुख उद्योग है। यह आगे बढ़े हमारा यही प्रयास होना चाहिए। मैंने पहले भी भट्ठा उद्यमियों का साथ दिया है और आगे भी साथ देता रहूंगा। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिला भट्ठा एसोसिएशन द्वारा कबलाना के जॉय गांव में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ नई-नई चुनौतियां भी आती हैं। जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान महावीर गुलिया ने प्रदेश भर से पहुंचे भट्ठा स्वामियों की ओर से हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि भट्ठा उद्योग को जब भी कोई परेशानी हुई है, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हमेशा उनकी तत्काल मदद की है। कुछ दिन पहले भी उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष पूरी मजबूती से भट्ठा उद्योग की पैरवी की। उनकी पैरवी की बदौलत केंद्रीय मंत्री यादव ने हमारी समस्या को समझा और कानून बनाकर हल कराने का आश्वासन दिया।
धनखड़ ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन वर्ष 2006 में कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने बंद की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान रखा गया। अमृत काल में देश के समग्र विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट मोदी सरकार ने दिया, अब हरियाणा का बजट भी उसी तर्ज पर होगा। बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व प्रधान सतपाल देशवाल, नीटू बादली, रमेश दहिया, प्रमोद गुप्ता सहित प्रदेश भर से भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी और भट्ठा स्वामी मौजूद रहे।