-फोटो 61 : कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते संस्था अध्यक्ष व अन्य। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। भगत सिंह मैत्री संस्था की ओर से शहर के दिल्ली हॉस्पिटल में महिला सशक्तीकरण की ओर एक कदम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. सुनीता छिल्लर और संचालन सत्येंद्र दहिया ने किया। हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी बंसल ने कहा कि सही मायने में सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी है। महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. श्रवण बंसल, डॉ. सुशीला सांगवान, मूर्ति देवी, कुसुम राठी, सुनील देवी, गीता डेरोलिया, सुषमा, प्रियंका जैन, बबीता दहिया, सुमित्रा तेवतिया, एडवोकेट वर्षा, प्रतिभा पांचाल, स्नेहलता, रेणु सिंधु मौजूद रही।