फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्माइलपुर की बेटियों ने मानेसर में जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गुरूग्राम के मानेसर में हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में इस्माइलपुर गांव की लड़कियों ने जीत हासिल कर झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। मानेसर क नीरज स्पोर्टस एकेडमी में 24 से 26 नवंबर तक हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता मेें अंडर 19 और 14 में इस्माइलपुर गांव की लड़कियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों की टीम ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान बनाया। गांव में पहुंचने पर विजेता लड़कियों का स्कूल में स्वागत किया गया। मनोज इंदौरा ने बताया कि सभी लड़कियां स्कूल के खेल मैदान में प्रशिक्षण ले रही है जिसमें स्कूल पीटीआई और ग्रामीणों को सहयोग रहा है। लड़कियों की जीत पर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना है और ग्रामीणों की ओर से भी खेल मैदान में लड़कियों का स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


फोटो 71: प्रतियोगिता की विजेता लड़कियां अपनी टीम के साथ खुशी जाहिर करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें