बादली। बुपनियां गांव के खेतों से 12 किसानों के सिंचाई यंत्र चोरी हो गए। किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। बुपनियां निवासी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह खेतों में बने कमरे में देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और कमरे में रखा सामान गायब था। अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया जिसमें एक बड़ी मोटर, तार, तीन ईस्टाटर, एक ईंजन की पुली और अन्य सामान नहीं मिले। इसके अतिरिक्त साथ में प्रमिला के खेतों से सोलर पैनल की लीड(डोरी) व कंट्रोल पैनल से पंप सेट की तार चोरी कर लिए गए हैं। किसान बिजेन्द्र, चांद सिंह, दिलबाग, साहिल, कृष्ण, सुरेन्द्र, सचिन, प्रवीन और प्रविन्द्र के खेतों से भी सामान चोरी हुआ है। दो दिन पहले राजेश नामक किसान का सोलर पैनल भी चोरी कर लिया। किसानों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।