फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जंतर मंतर पर प्रदर्शन 23 को, दिया निमंत्रण

Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : जनविरोधी नीतियों को लेकर रोष जाहिर करते हुए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता व अन्य व्यक्ति।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वीरवार को लाइनपार क्षेत्र की कई कालोनियों और पार्कों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए 23 सितंबर को जंतर मंतर पर होने वाले धरने प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संगठन से जुड़े कामरेड रामकिशन व राजबीर छिल्लर ने बताया कि पूंजीपति परस्त व किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर धरने प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। इस मौके पर विद्या देवी, भतेरी, सुभाष खत्री, प्रकाश तहलान, मनोज, ईश्वर शर्मा, सुनील दलाल और सतपाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें