बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर स्थित लाला हरिकिशन ग्राउंड पर शनिवार की रात श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम सलोना महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के भजनों का आनंद लिया। श्याम भक्त बाबा के भजनों पर मस्ती में झूमे। महोत्सव में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया। कलाकारों बल्लू भाई, प्रेरणा मित्तल, संजू घनश्याम बहादुरगढ़ व बंटू भैया दिल्ली ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए। बाबा के भजन सुनकर श्रद्धालु पंडाल में खड़े होकर झूमने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर नवीन बिंदल, दिलीप सिंहल, रामऋषि बंसल, राजेश गोयल, हरिओम गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, मुकश्ेा मित्तल के अलावा अन्य मौजूद रहे। संवाद