बहादुरगढ़। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के उपाध्यक्ष नवीन जून ने रविवार को नूना माजरा में जनसंपर्क किया। उन्होंने 20 दिसंबर को गांव माजरा में आयोजित रागनी कार्यक्रम और 21 दिसंबर को आप की बदलाव यात्रा में हिस्सा लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और आम आदमी पार्टी सरकार बनेगी। कहा कि कि 15 साल से कांग्रेस से राजेंद्र जून विधायक बन रहे हैं, लेकिन इन 15 सालों में गांव की हालत वही की वही है। सड़कें टूटी है, नालियां खराब हैं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, बिजली समस्या बनी हुई है। पेयजल का भी संकट है। 15 वर्ष में एक भी काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 2024 में बहादुरगढ़ में आम आदमी पार्टी का विधायक होगा और पहली कलम से बिजली और पानी फ्री किया जाएगा। इस मौके पर मंजीत जून, मास्टर जय भगवान, संजय जून मौजूद रहे।