फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के मामले की जांच सीआईए को सौंपी

Sat, 10 Jun 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के चौधरियान मोहल्ला करीब 9 दिन पूर्व दिनदहाड़े चोरों ने व्यापारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले की जांच पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने सीआईए को सौंपी है। अब शहर पुलिस की बजाय चोरी के मामले की जांच सीआईए ने शुरू कर दी है। एसपी डॉ अर्पित जैन का कहना है कि जल्द ही मामले की तह तक जाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास खल-बिनौला व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर एक जून को दिनदहाड़े 2 लाख 40 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर लिए थे। मेन बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास किशन लाल मदान और उनके बेटे गुलशन मदान रहते हैं। इनकी पुरानी अनाज मंडी चौपटा बाजार में खल बिनौले की दुकान है। हमेशा की तरह एक जून को वे सुबह 9 बजे और बेटा करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर दुकान गए थे। खल-बिनौला व्यापारी किशन लाल मदान के घर में किसी को देने के लिए 2 लाख 40 हजार रुपये रखे थे। जो किसी को देने थे। जब वे घर गए तो आभूषण व नगदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें