फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 करोड़ रुपये गबन मामले की जांच आज से शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ग्राम पंचायत जसौरखेड़ी की करीब 50 करोड़ रुपये गबन की शिकायत के मामले की जांच उपमंडल की अधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता वाली विजिलेंस जांच कमेटी शुक्रवार से शुरू करेगी। समिति के अध्यक्ष एसडीएम अनिल कुमार ने मामले की जांच प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित सभी लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में बुलाया है। सभी को मामले से संंबंधित रिकॉर्ड भी साथ लाने को कहा है। एसडीएम ने जिन संबंधित लोगों को अपने कार्यालय में पेश होने को कहा है उनमें झज्जर की जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रूपेश चंद्र, बहादुरगढ़ में उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अजय कुमार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ा झज्जर के अधीक्षक राज कंवर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बहादुरगढ़, बहादुरगढ़ में पंचायत राज के उप मंडल अधिकारी, ग्राम पंचायत जसौरखेड़ी के संबंधित ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत जसौरखेड़ी के पूर्व सरपंच संदीप व पूर्व सरपंच रूबी के अलावा गांव जसौरखेड़ी के निवासी खजान सिंह पुत्र सूरत सिंह शामिल हैं। एसडीएम ने उपरोक्त लोगों को भेजे पत्र में बताया है कि यह शिकायत ग्राम पंचायत जसौरखेड़ी में 2010-16, 2016 से 2022 व 2010 से 2022 तक सरपंचों द्वारा सरकार अनुदान के लगभग 50 करोड़ रुपये के गबन की जांच की मांग को लेकर की गई है। मामले के शिकायतकर्ता खजान सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत तमाम संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री को खुद उन्होंने ही की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी इस मामले की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें