29jjrp02-बेरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनती सडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-
बेरी। समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। इस दौरान गांव पहाड़ीपुर के ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जे हटवाने की शिकायत की, वहीं बेरी में पार्कों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग नागरिकों ने की। एसडीएम ने गांव पहाड़ी पुर के ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही जरूरी निर्देश दिए। वहीं नपा अधिकारियों को पार्कों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी से कनिष्ठ अभियंता प्रवीण अहलावत, राजस्व विभाग से मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।