-फोटो 58 : छोटूराम नगर में बन रहे नाले का औचक निरीक्षण करती चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारी व पार्षदों के साथ शनिवार को वार्ड-10 व 11 के छोटूराम नगर में बन रहे नाले के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। चेयरपर्सन ने निरीक्षण के दौरान नाले में लगने वाले सरिया व निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, रमेश राठी, हरिमोहन धाकरे, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश, जेई संदीप सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।