फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विदेशी नस्ल की गायों के लिए अलग बाड़े बनाने के निर्देश

Tue, 18 Jul 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गोसेवा हरियाणा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने रविवार देर शाम साल्हावास स्थित सर्वजातिय जाखड़ 36 खाप गऊशाला का निरीक्षण किया। चेयरमैन के गोशाला पहुंचने पर 40 गांव के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ संचालक एसीपी राजबीर सिंह जाखड़ ने चेयरमैन श्रवण गर्ग को पगड़ी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने गऊशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने गोशाला में गायों के टीकाकरण के लिए बनाए गए स्टैंड की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला में अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए और उन्हें गमलों में रखा जाए । विदेशी नस्ल की गाय व देसी नस्ल की गाय के लिए अलग अलग बाड़े बनाएं जाएं। साल्हावास गोशाला के संचालक एसीपी राजबीर जाखड़ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि 4 साल में गोशाला में ढाई हजार गाय होना अपने आप में एक गौरव की बात है जिसमें से 2 साल कोरोना काल के भी रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 10 साल में यह गोशाला हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ गोशाला होगी। चेयरमैन श्रवण गर्ग ने बताया कि साल्हावास गोशाला के लिए 27 लाख रुपये का अनुदान दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जितनी संख्या में यहां पर गऊओं को रखा जाएगा उतनी ही संख्या में और अधिक अनुदान गोशाला को देंगे साथ ही उन्होंने एक लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर रिटायर्ड एसीपी राजबीर सिंह जाखड़ ,जिला परिषद संजय मु़ंडाहेडा, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि हुक्म सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल पहलवान नौगांव सहित अनेक गणमान्य व साल्हावास व मातनहेल क्षेत्र के बडी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें