फोटो 01- सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान मौ
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय (सीआरए) में किसानों के मसीहा सर छोटूराम की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र फोर ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राचार्य ने सर छोटूराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेकर, उनके आदर्शों को अपनाकर समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स ने सर छोटूराम को सलामी देकर उनके कार्यों को नमन किया।