बहादुरगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने क्षेत्र के खाद विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद विक्रेताओं को हिदायत दी कि वे खाद के साथ किसी अन्य वस्तु की टैगिंग न करें, अन्यथा सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। खाद विक्रेताओं से अपील की गई कि किसानों को उत्तम गुणवत्ता की सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाएं और सभी किसानों को बिल, रसीद अवश्य दें। यहां पर उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री लेते समय रसीद अवश्य लें और किसी भी प्रकार की कृषि से संबंधित समस्या आने पर अपने कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें। कृषि विभाग से संबंधित किसी भी स्कीम का लाभ लेने के लिए अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं।