बहादुरगढ़। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड में नौनिहाल बीमार हो रहे हैं। उन्हें खांसी, जुकाम, दस्त के अलावा बुखार भी हो रहा है। बुखार की चपेट में आने से दो नन्हें बच्चों को नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। इस बारे में नागरिक अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण से बात की गई। उनके अनुसार अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 150 के आसपास ओपीडी हो रही है। अधिकतर बच्चे, खांसी, जुकाम, बुखार व वायरल के आ रहे हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर थी, उन्हें दाखिल करना पड़ा।
उन्होने बताया कि मौसम में बढ़ी ठंड की वजह से बच्चों को स्किन एलर्जी, वायरल इंफेक्शन, वायरल, खांसी, जुकाम जैसे रोग अपनी गिरफ्त में ले सकते हैं। बारिश न होने के कारण शुष्क सर्दी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों में कई तरह के इंफेक्शन हो रहे हैं। इस मौसम में छोटे बच्चों व खासकर नवजन्मे बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो अपने नौनिहालों को सर्दी की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है।
सावधानी व बचाव
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। मगर, इस बात का ख्याल रहे कि बच्चे को सीधे तौर पर ऊनी कपड़े पहनाने से पहले उसके नीचे सूती कपड़ा जरूर पहनाएं। वरना बच्चे को ङ्क्षसथेटिक की वजह से भी स्किन एलर्जी हो सकती है। बच्चे को खांसी वायरल इंफेक्शन होने पर दूसरे बच्चों से दूर रखे। उसका रुमाल व तौलिया भी अलग रखें। खास कर नवजात शिशु जल्द इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। उन्हें छोटे बच्चों से अलग रखें। बच्चों को एक-दूसरे के कपड़े न पहनाएं। सुबह व शाम के समय होने वाली ठंड से बच्चों का बचाव करें। बच्चों को बाहर का खाने से परहेज करना चाहिए। जुकाम व छाती जाम होने की स्थिति में बच्चों को भाप दें। भाप देने के बाद बच्चों को खुली हवा में न लेकर जाएं। अगर बच्चे को तेज बुखार हो तो डॉक्टर से परार्मश लें।
-फोटो 62 : नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए।